aajtaktimes

टीकाकरण में शामिल हुए मंत्री गोप व सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘‘गोप’’ व सदर विधायक
सुरेश यादव एवं प्रावैधिक मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई ने शहर स्थित
नगर पालिका परिषद नवाबगंज में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण
शिविर का उद्घाटन किया। उक्त शिविर में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से टीकाकरण किया जाता है और ड्राप पिलाया जाता
है, तथा हज यात्रियों को हज से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाती
है, जिसमें बहुत से उलमा हजरात उसकी जानकारी देते है तथा स्वास्थ्य विभाग
के अधिकारी लोगों का टीकाकरण एवं ड्राप पिलाते है। इस बार कमेटी द्वारा
महिलाओं की अलग व्यवस्था की गयी थी। जिससे बहुत ही आसानी से उक्त शिविर
सम्पन्न हुआ। उक्त दोनों अतिथियो ने सभी हज यात्रियों से मिलकर उनसे
प्रदेश में अमन-चैन की दुआ करने की दरख्वास्त की। तथा हज पर जाने वाले
यात्रियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उनकी शुभ यात्रा की कामना की और प्रदेश
के अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की तरफ से बधाई
संदेश दिया। उक्त शिविर के अवसर पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक वित्त विकास
निगम के डारेक्टर इजहार हुसैन, हाजी शहाब खालिद, इरफान अंसारी, मो.
रिजवान संजय, तारिक किदवाई, मो. आसिफ, सादिक हुसैन, तय्यब बब्बू, दीपक
गुप्ता, ताज बाबा, मो. रईस, हाजी मो. रकीब, नसीम कीर्ति, हाफिज इशरत
अंसारी, मतलूब सेठ, मो. लतीफ, मो. हसीब, मो. राजिक, हाजी जाहिद, जावेद
सेठू, सम्मी फन्ने, केके, उबेद अस्सु, मो. मोनिस आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1433935639570025912

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item