aajtaktimes

ज़ियाउद्दीन रिज़वी को मंत्री पद की शपथ दिलाने का मामला अधर में , समर्थकों में बेचैनी

लखनऊ । पिछले जून माह में अखिलेश मन्त्रिमण्ड में नामित मंत्री ज़ियॉउद्दीन रिज़वी की शपथ का मामला अधर में लटकता नज़र आ रहा है।27 जून को होने वाले विस्तार में उनको मंत्रीमण्डल में नामित तो कर दिया गया मगर उनके सउदी अरब में होने से शपथ नहीं हो पाई थी। 27 जून को मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपने मन्त्रिमण्डल में 5 मंत्रियों को और शामिल किया था।बलराम यादव नारद राय ज़ियाउद्दीन रिज़वी को कैबिनेट शारदा प्रताप शुक्ला और रविदास मल्होत्रा को राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था ।इनमे ज़ियाउद्दीन रिज़वी उमरा करने गए हुए थे इसलिए उनकी शपथ नहीं हुई बाद में होनी थी।अब उनको अरब से वापस आये लगभग एक माह हो रहे हैं। मगर उनकी शपथ पर सरकार और पार्टी में चर्चा तक नहीं हो रही है ।ऐसा क्यों हो रहा है ये बात वो खुद भी नहीं समझ पा रहे हैं।ज़ियाउद्दीन रिज़वी बलिया की सिकन्दर पुर विधानसभा से लगातार चौथी बार विधायक हैं ।और साफ़ सुथरी छवि के नेता माने जाते हैं ।सभी जातियों में उनकी अच्छी पकड़ है ।पिछले दिनों जब कौमी एकता दल के सपा में  विलय को ले कर विवाद उपजा तो पूर्वांचल के मुस्लिम वोटर्स के सपा से खिसकने की आशंका के चलते  डैमेज कण्ट्रोल के लिए ज़ियाउद्दीन को पार्टी ने मंत्री बनाने का फैसला किया ।ये उनकी बदनसीबी कहें या समय का खेल कि जब उन्हें शपथ दिलाई जानी थी तब वो उमरा करने सऊदी अरब में थे । राजभवन के एक अधिकारी ने इस मामले में पूछने पर बताया कि राजभवन से मुख्यमंत्री कार्यालय जब भी समय मांगेगा राज्यपाल महोदय की उपलभदता के आधार पर समय दे दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री गवर्नर हॉउस तो कई बार आए मगर नामित मंत्री को शपथ दिलाये जाने पर कोई चर्चा  नहीं हुई ।उधर ज़ियाउद्दीन रिज़वी के समर्थकों में बेचैनी बढ़ती जा रही है ।बलिया से लेकर लखनऊ तक वे अपने समर्थकों को नहीं बता पा रहे हैं कि जब उनको मंत्री बना दिया गया तो शपथ क्यों नहीं दिलाई जा रही है।रिज़वी से बात करने पर उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया ।सूत्र बताते हैं कि रिज़वी के उमरा से लौट के आने के बाद शपथ होनी तय थी ।मगर पार्टी के एक बड़े नेता ने ये कह कर पेंच फंसा दिया कि उनको जिस मक़सद से मंत्री बनाया जा रहा है पार्टी का वो मक़सद पूरा नहीं हो पायेगा ।पार्टी किसी दुसरे ज़िले के मुस्लिम चेहरे को मंत्री मण्डल में शामिल करे । सूत्रों का ये भी कहना है कि उमरा से वआपसी के बाद से रिज़वी की मुलाक़ात मुख्यमन्त्री से नहीं हो पा रही है ।जिससे तस्वीर और साफ़ हो सके ।फिलहाल मामला अधर में लटकता नज़र आ रहा है।

Related

World 2602565259502793700

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item