aajtaktimes

दयाशंकर के परिवार के लिये आगे आयीं भाजपा महिला नेत्रियां

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की आपातकालीन बैठक जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरन श्रीवास्तव के मियांपुर स्थित आवास पर हुई जहां उन्होंने कहा कि जिस तरह से लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर खुलेआम प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां, बहन, पत्नी व 12 साल की पुत्री के लिये बसपा नेता नसीमुद्दीन से लेकर राम अचल राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता नारे लगाये, वह निन्दनीय है। दयाशंकर को जो सजा मिलनी थी, वह पार्टी ने दे दिया तो फिर बसपा मुखिया ने इस तरह का भेदभाव क्यों किया? भाजपा नेत्री डा. रंजना सिंह ने कहा कि एक महिला होकर जिस तरह से टिप्पणी को मायावती नहीं बर्दास्त कर पायीं और दयाशंकर के परिवार को जिस तरह से अपशब्दों से चीरहरण किया जा रहा था, वह क्या महिला का सम्मान नहीं? माधुरी गुप्ता ने कहा कि खुद को दलित मानने वाली मायावती पूछना चाहूंगी कि क्या पूरे भारत देश में वही एक महिला हैं जो सम्मान के लायक हैं। जिला मंत्री पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि चाहे दयाशंकर की बेटी हो या फिर किसी दलित की, समाज में सम्मान दोनों का बराबर है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ ने कहा कि अगर तत्काल नसीमुद्दीन को नेता प्रतिपक्ष से हटाया नहीं गया तो महिलाएं सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेंगी। अनुपमा राय ने कहा कि खुद को देवी कहने वाली मायावती जब जीते जी खुद को पत्थरों में चुनवा ली हैं तो भला कैसे एक महिला का दर्द उन्हें महसूस होगा। अन्त में किरन मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में कमला सिंह, सुभद्रा विश्वकर्मा, नन्दनी मिश्रा, गीता उपस्थित रही।

Related

UP 941776062890650828

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item