aajtaktimes

हिन्दू युवा वाहिनी ने फूंका मायावती का पुतला

जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को प्रदर्शन करते हुये बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि मायावती पार्टी से राम अचल राजभर व नसीमुद्दीन सिद्दीकी को निष्कासित करें। इतना ही नहीं, वे दयाशंकर सहित उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता प्रदर्शन को जारी रखने को बाध्य रहेंगे। इस अवसर पर सतीश सिंह, अमित शुक्ला, अनुज, अभिषेक, मोहित, प्रिंस, विशाल, विकास, विकल्प शुक्ला, निक्कू दूबे, परमानन्द चौबे, प्रशांत उपाध्याय, अमन पाण्डेय, यशस्व आनन्द राय, सुधांशू विश्वकर्मा, पंकज चौहान, मुकेश चौरसिया, सोनू यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 3056933940398476139

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item