दिव्यांगो ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_695.html
बाराबंकी। भारतीय विकलांग कल्याण सेवा परिषद के बैनर तले आज सैकड़ो
दिव्यांगो ने गन्ना संस्थान में प्रदर्शन करके आठ सूत्रीय मांग पत्र
जिलाधिकारी को सौंपा। धरने को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव आरबी सिंह ने
कहा कि दिव्यांगो की समस्याओं को सरकार गंभीरता से नही ले रही है।
दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है। बैंको में दिव्यांगो
के लिये कर्जा पाने के खातिर बैंक मैनेजर महीनो चक्कर कटवाते हैं। लेकिन
उसके बाद भी दिव्यांगो को बैंक से लाभ नही मिलता है। धरने में मुख्य रुप
से जिलाध्यक्ष दिनेशचन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष परशुराम रावत, बृजेश कुमार,
कुंती देवी, श्यामा देवी सहित सैकड़ो दिव्यांगो उपस्थित रहे।
