aajtaktimes

मुख्यमंत्री से शिकायत

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट के राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से दबंगो ने
जबरदस्ती खेत खलिहान और चक मार्गों पर अवैध कब्जा कर रखा है। उस पर पक्के
निर्माण करवाकर आम गरीब लोगों का आना जाना भी बन्द करवा दिया है।
ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन अवैध कब्जा तो
हटाना दूर राजस्व कर्मी मौके की पैमाइश करने तक नही पहुंचे। ग्रामीणों ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की
है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के
सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दे रखा है कि ग्राम समाज की जमीनों और
चक मार्गों पर अवैध कब्जा करने वाले दबंगो को चिन्हित करके उनके विरुद्ध
कड़ी कार्यवाही की जाये और सरकारी जमीन मुक्त करायी जाये। लेकिन सीएम के
आदेश के बावजूद भी राजस्व विभाग के कर्मी जानबूझकर इस तरफ ध्यान नही दे
रहे हैं और उल्टा मोटी रकम लेकर के दबंगो को शह दे रहे हैं। जिसका जीता
जागता उदाहरण तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम पूरे अहिरन मजरे
खुसेहटी में देखा जा सकता है। इस गांव के दबंग काशीराम पुत्र दुर्गा
प्रसाद और उनके दो रिश्तेदारों ने गांव के ही चक मार्ग गाटा सं-490 व 496
पर जबरदस्ती पिछले कई महीनों से अवैध कब्जा कर रखा है। आधा चकमार्ग तो
इन्होने जबरदस्ती अपने खेतों में मिला लिया है। बाकी चकमार्ग पर पक्का
भवन निर्माण कार्य करवा लिया। गांव के ही ग्रामीण बाबू लाल आदि लोगों ने
इस सम्बन्ध में दर्जनों बार समाधान दिवस से लेकर थाना तहसील दिवस में
जाकर अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन किसी भी शिकायती पत्र पर कोई
कार्यवाही नही हुई। बाबू लाल का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव
आरोपियों से मिले हुए हैं और मोटी रकम लेकर मामले को दबा रखा है। इन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी अवैध कब्जा हटवाने की मांग की लेकिन मामला
शून्य ही रहा। सभी ग्रामीणों ने प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव को पत्र
भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

Related

UP 7972826531784960826

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item