aajtaktimes

मौर्य व चौधरी बन गये थे नासूर: सुजीत

बाराबंकी। पार्टी के लिये स्वामी प्रसाद मौर्या और आरके चौधरी नासूर बन
गये थे। अच्छा हुआ इन लोगों ने पार्टी छोड़ दी। वरना उनसे नुकसान ही होता।
उक्त बात व्यापार मण्डल के नेता व टीम इंसानियत के प्रभारी सुजीत शाह ने
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। श्री शाह ने कहा कि प्रदेश में
बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सर्वजन हिताय और सर्वगुन सुखाय का नारा
दिया है और उसी नारे पर पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने हमेशा काम किया
है। उन्होने कहा कि हमारे व्यापार मण्डल के मुखिया प्रदेश सरकार में
राज्यमंत्री है और मैं सपा के काफी करीब रहा हूं। लेकिन जब पार्टी चुनने
का मौका आया तो मैने सपा के परिवारवाद की वजाय बसपा पार्टी ज्वाइन की।
श्री शाह ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज
नही रह गयी है। हर तरफ लूटपाट मची है और सपा पार्टी के मुखिया मुलायम
सिंह यादव सरकार बनने के बाद से लगातार सरकार के मंत्रियों और नेताओं को
बार-बार यही समझाते चले आ रहे हैं कि सुधर जाओ वरना कार्यवाही की जायेगी।
लेकिन सरकार के नेता और मंत्री तो नही सुधरे। श्री शाह ने कहा कि बसपा
शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था इतना सख्त थी कि अपराध करने वाले
अपराधी प्रदेश की सीमा छोड़कर भाग जाते थे। उन्होने कहा कि इस बार प्रदेश
में बसपा का पूर्ण बहुमत मिलेगा और करीब 250 सीट जीतेगी। उन्होने बताया
कि 11 जुलाई को बसपा के वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा के सामने टीम इंसानियत
के सैकड़ो सदस्य विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद से
अभियान चलाकर पूरे जिले में पार्टी को मजबूत किया जायेगा।

Related

UP 7929675491410948538

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item