एनवाईबी ने किया वृक्षारोपण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_231.html
बाराबंकी। नवनिर्माण युवा ब्रिगेड के तत्वाधान में ग्रामीण क्षेत्र के
सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों के बीच बैठक कर संगठन को अग्रसर करने को लेकर
चर्चा हुई। जिसमें ग्राम पंचायत जीवल, के सदस्यों तथा ग्राम पंचायत जीवल
एवं ग्राम पंचायत बसन्तपुर, के प्रधान के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु
फलदार एवं कल्पवृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल
बनाने में रजनीश वर्मा, योगेश, उपेन्द्र वर्मा, पारितोष वर्मा, शुभम
वर्मा, शुशांत पाल, धीरेन्द्र वर्मा, राजा रवि वर्मा, आशुतोष पाल, अनुज
वर्मा, काशीराम, रितेश मिश्रा, प्रशान्त मिश्रा, विवेक मिश्रा, शिवम् आदि
का योगदान रहा।

