मजार पर पहुंचने लगे जायरीन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_993.html
बाराबंकी। कस्बा बासा शरीफ में ईद के दिन से शुरू हुआ मेला दिन बा दिन
बढ़ता जा रहा है। पूरे देश के जायरीन हज़रत सैय्यद शाह अब्दुल रज्ज़ाक
रहमतुल्लह अलैह की मजार पर हाजरी दे रहे है। मजार शरीफ को रंग बिरंगी
झालरों एवं हाई मास्क लाइटों से सजाया गया है। जो रात में देखते ही बनती
है। सैय्यद शाह सालाना 301 वाँ उर्स 11 जुलाई को मजार परिसर में बनी
खानख्वाह में बाद नमाजे मगरिब शुरू होगा। कुल शरीफ में हजारों की संख्या
में जारीन शामिल होगें, मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष मो. रिजवान संजय के
अनुसार कुल शरीफ की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कमेटी के सभी
पदाधिकारियों को कुल के समय मजार परिसर में ही उपस्थित रह कर सारी
व्यवस्था देखने को कहा गया है। कुल शरीफ में महिलाओं के बैठने का अलग
इंतजाम किया गया है। मेले में झूले, मौत का कुआँ, सरकस व दुकानें मेले की
शोभ बढ़ा रही है। दूर-दूर से दुकानदार मेले में आये हुए है जिनके आस पास
के गांव के लोग भी खरीदारी करते नजर आ रहे है।

