aajtaktimes

जनता दर्शन में विधायक ने फरियादियों की सुनी शिकायतें

बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अब तक के कराये गये जन
कल्याणकारी योजनाओं व चहुमुखी विकास के जनता खुश है। उक्त बात जैदपुर
क्षेत्र के विधायक रामगोपाल रावत ने जनता दर्शन के मौके पर कही। विधायक
श्री रावत ने कहा कि जितने विकास के कार्य चाहे किसानों, महिलाओं की
सामाजिक सुरक्षा हो चाहे स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्यायें हो चाहे शिक्षा
हो, चाहे सिंचाई, सड़क पुल, अस्पताल हो हमारी आपकी लोकप्रिय सरकार ने काम
करायें है। जिन्हें जनता देख रही है। समाजवादियों का एक ही सपना है। जब
गांवों की जनता में खुशहाली आयेगी, समाज के वंचित लोगों में मुस्कान
आयेगी रोटी, कपड़ा, मकान सुलभ होगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया
जायेगा जिसको हम समाजवादी पेंशन देकर मजबूत कर रहें है। तब तक देश का
उत्थान नहीं हो सकता है। हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।
विकास किया है। हमारा 2017 का मुख्य एजेन्डा विकास ही होगा। फिर सपा की
सरकार हमारे नवजवान कार्यकर्ता नवजवान मुख्यमंत्री को फिर से मुख्यमंत्री
बनाने जा रहें है। जनता समाजवादी का काम देख रही है। बसपा के काम देख रही
है। भाजपा भाई से भाई को लड़वाकर तमाशा देख रही है। जनता दर्शन अवसर पर
यशवन्त यादव, प्रीतम वर्मा, अकील जैदी, उमाकान्त श्रीवास्तव, पवन वर्मा,
चन्द्रभान यादव, विजय बहादुर यादव नौमेश वर्मा, जितेन्द्र रावत, आशीष
आर्यन, राजेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1086819677426545555

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item