aajtaktimes

भू-जल जागरूकता सप्ताह की बैठक में दिये गये आवश्यक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में 16 से 22 जुलाई तक भू-जल जागरूकता सप्ताह मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस मौके पर रामजन्म सिंह ने बताया कि ग्राम स्तर पर तालाब खुदवाकर, चेक डैम, मेडबन्दी, छत का पानी पाइप लगाकर नीचे संचित करें और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर भू-जल स्तर को बचायें। श्री मिश्र ने सभी खण्ड विकास अधिकारी मनरेगा के तहत 5 वृक्ष पीपल, बरगद, गूलर, पाकड, जामुन नदी के किनारे लगवाये का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को प्रार्थना के समय जल संचय के बारे में बताने का निर्देश। इसी क्रम में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा कि जल संचय के बारे में प्रतियोगिता करवायें। वहीं नगर मजिस्टेªट नक्शा पास करते समय वाटर रिचार्ज के बारे में अवश्य पालन करायें। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय सुग्रीव प्रसाद वर्मा ने बताया कि जनपद की भू-गर्भ जल की स्थिति वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जौनपुर में भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 396755 हेक्टेयर व जनपद में गोमती नदी लगभग पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि बुजुर्गों से प्रेरणा मिलती है कि अपनी पुश्तैनी जायदाद की देखभाल करें और उसे आने वाली नस्ल को सौंप करके अपनी जिम्मेदारी पूरी करें लेकिन जो जायदाद हमें कुदरत ने भूगर्भ जल भण्डार के रूप में दिया है, उसकी देखभाल करने से हम मुख न मोडे़। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई उमाकान्त तिवारी ने बताया कि कुछ उपाय करके जल बचत की जा सकती है जिसमें दन्त मंजन करते, दाढ़ी बनाते समय नल/टोटी को कम से कम खोलें और मग का इस्तेमाल करें, बर्तनों को मांजते समय नल बन्द रखें, जब धुलाई करनी हो तब ही नल खोलें, जल की धार हमेशा धीमी रखें और टपकते नलों को तुरन्त ठीक करायें, गाड़ी की धुलाई पाइप लगाकर न करें, बल्कि बाल्टी में पानी लेकर गाड़ी साफ करें, घर के आगे की सड़कों को अनावश्यक पानी से न धोयें और बगीचे में सिर्फ जरूरत भर पानी में सिंचाई करें, पानी पीते समय गिलास में उतना ही पानी डालें जितनी जरूरत हो, सार्वजनिक नलों में लीकेज देखें तो उसकी शिकायत सम्बन्धित विभाग को करें, कम पानी की खपत वाले फ्लश सिस्टम का प्रयोग करें तो आप 10 लीटर तक पानी बचा सकते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी के अलावा तमाम सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related

UP 7881480889864135919

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item