aajtaktimes

राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ ने एक दिवसीय धरना कलेक्टेªट परिसर में दिया। जिलाध्यक्ष केएन तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार का ग्रेड पे. 4200 से उच्चीकृत कर 4800 किये जाने तथा 16 वर्ष की सेवा करने वाले तहसीलदारों को द्वितीय एसीपी 7600 दिये जाने की मांग संवर्ग द्वारा की जा रही है जो पूर्ण रूप से न्यायपूर्ण व औचित्यपूर्ण है। संघ ने अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को ज्ञापन नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्रा को सौंपा। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णानन्द तिवारी, रमेश कुमार, केडदीन शर्मा, प्रेम कुमार राय, रामजीत मौर्य, मनोज कुमार राय, लालता प्रसाद, नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव, अजय मौर्य, सन्तोष शुक्ला, रामनारायण, अब्दुल, अजीत कुमार सिंह, राम कुमार, अरविन्द्र कुमार मिश्र, कृष्णराज सिंह, मान्धाता प्रताप सिंह, राकेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

UP 2832274634732739002

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item