पाकिस्तान का काला दिवस के जवाब में भारत में रिज़वान मुस्तफ़ा ने मनाया लाल दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_345.html
रिज़वान मुस्तफा
लखनऊ । आतंकवादी को मारे जाने पर आतंकवादियो को पैदा करने वाला पाकिस्तान दुखी हैं,नवाज़ लिखते तो हैं शरीफ लेकिन हैं नहीं ,काला दिवस मना रहे हैं ।
लखनऊ । आतंकवादी को मारे जाने पर आतंकवादियो को पैदा करने वाला पाकिस्तान दुखी हैं,नवाज़ लिखते तो हैं शरीफ लेकिन हैं नहीं ,काला दिवस मना रहे हैं ।
आज, लेकिन मैं खुश हूँ आतंकवादी के मारे जाने पर मैंने आज लाल दिवस लाल टोपी,गुलाबी टी शर्ट पहनकर मनाया,किसी ने धमकाया,किसी ने कहा आतंकवादी मुसलमान था तुम्हारा भाई,काला न मनाओ तो लाल भी न मनाओ, हमने कहा हम तो मनाएंगे लाल दिवस मनाया भी,
अब सवाल भी ज़ेहन में खड़े हुए,पाकिस्तान की सरकार ने आतंकवादी के मारने पर काला दिवस मनाया,भारत के प्रधानमंत्री ने एक आतंकवादी को मारे जाने पर लाल दिवस क्यों नहीं मनाया, वही बीजेपी ,आरएसएस,कांग्रेसी,बसपा,लाल टोपी वाली सपा,कम्युनिस्ट पार्टी सब खामोश क्यों भाई सेना ने आतंकवादी मारा वो भी अमरनाथ यात्रा से पहले तो इसकी ख़ुशी क्यों नहीं मनाई वो भी काला दिवस का जवाब लाल दिवस में देकर
एक पंडित जी बोले रिज़वान साहब आप लाल दिवस मना रहे हो मनाओ,आतंकवादियो के निशाने पर आ जाओगे तो लाल टोपी की जगह लाल सेहरा बंधेगा,मोदी सरकार ने ठीक अमरनाथ यात्रा से पहले वानी को मारकर कश्मीर में हिंसा फ़ैलाने की साज़िश रची, लेकिन अवाम सरकार ,सेना से तो लड़ी,लेकिन अमरनाथ यात्रिओ की मदद में कर्फ्यू तोड़कर उनकी मदद करती रही,पुरे देश में दंगे का फार्मूला फेल, फिर जाकिर नायक का मुद्दा उछला ,उसमे भी मिया का जूता मिया के सर पर आ गया,अब इतना घबरा गए की काला दिवस को लाल दिवस करने का एलान न कर सकें ।
अब मेरा जवाब था,ज़ालिम आतंकवादियो और उनके जन्मदाता पाकिस्तान का हम विरोध करेंगे, हम अब भारत में आंतकवाद,मोअवाद, माफियागिरी,धार्मिक उग्रवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे इसको खत्म करने के लिए लड़ेंगे और मरेंगे
भारत की जय,हिंदुस्तान ज़िंदाबाद,
पाकिस्तान मुर्दाबाद,
लाल दिवस ज़िंदाबाद,शौर्य दिवस ज़िंदाबाद आतंकवादियो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे ।
भारत की जय,हिंदुस्तान ज़िंदाबाद,
पाकिस्तान मुर्दाबाद,
लाल दिवस ज़िंदाबाद,शौर्य दिवस ज़िंदाबाद आतंकवादियो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे ।

