लायन्स क्लब ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_465.html
बाराबंकी। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में लायन्स क्लब पारिजात द्वारा
वृक्षारोपण व मरीजों को फल, दूध, बिस्किट, ब्रेड वितरित किया गया। जिसमें
जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. एसके सिंह और चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील
शुक्ला उपस्थित थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव गुप्ता बब्बी
ने कहा कि वृक्ष मानव को नवजीवन देते हैं, तभी तो यह हमारे सच्चे
जीवनदाता हैं। यही कारण है कि वृक्षों के प्रति मानव के मन में अनादिकाल
से ही अगाध श्रद्धा का बोध रहा है। इन्हीं की छाया में बैठकर हमारे ऋषि
मुनियों ने बड़े बड़े ग्रन्थों की रचना की थी। यही वृक्ष उनकी साधना की
तपस्थली भी थे। इस दुनिया में श्रेष्ठतम प्राणी (इंसान) को यह कभी नही
भूलना चाहिए कि व्यक्ति के अधिकार व दायित्व एक ही सिक्के के दो पहलू
हैं। इस कार्यक्रम में श्याम मोहन वैश्य, संदीप गुप्ता पिंकी, अयाज
अंसारी, धीरेन्द्र वर्मा, राकेश उप्पल, राजू पटेल, उमेश गुप्ता, अमित
गुप्ता, सर्वेश निगम, विनोद गाबा, उसामा अंसारी, चरनजीत गाबा, विपिन जैन,
अंकुर माथुर, केके दीक्षित, कमलेश शुक्ला, अश्विन गुप्ता, रंजन मिश्रा
आदि लोग उपस्थित रहें।