aajtaktimes

सदर विधायक ने किया बंकी ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण़ के कार्यक्रम का एक इतिहास रच दिया है। जो
अपने आप में एक बहुत बड़ा सराहनीय कार्य है। उक्त विचार आज विकास खण्ड
बंकी परिसर में संविधान पीठ के पास वृक्षारोपड़ करके सदर विधायक धर्मराज
सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि सदर
विधानसभा में अनुमान से ज्यादा पेड़ लगे है। बस जरूरत है उनकी देखभाल की
जाये और यह सब हम लोगों की जिम्मेदारी है। क्योंकि जिस तरह से पेड़ काटे
जा रहे है और प्रदूषण बढ़ रहा है। उसे रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। हम
सभी को यह संकल्प लेना है कि कम से कम एक पेड़ हम जरूर लगाएंगे, और उसकी
देख भाल करेगें। श्री यादव ने बंकी ब्लाक परिसर में वातावरण को स्वच्छ
रखने हेतु वृक्षारोपण किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मो. रिजवान संजय,
कामता प्रसाद यादव, नन्हेलाल यादव प्रधान, विनोद यादव प्रधान, दीपक
गुप्ता सभासद, कमलेश यादव प्रधान, बाबुल मिश्रा, संजय मिश्रा, शोभन यादव
प्रधान खेवली, आनन्द कुमार, विनोद यादव, विनय यादव प्रधान, रमेश यादवं,
विनोद यादव प्रधान, प्रहलाद यादव, दिनेश प्रधान, बब्लू सिंह, वीरू यादव
आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 3834363074812392720

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item