प्राइवेट पार्ट के रास्ते मजदूर के पेट में कंप्रेसर से भर दी हवा, खबर पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_73.html
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मानवता को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है । यहां मामूली झगड़े में एक श्रमिक ने अपने सहकर्मी के प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट में कंप्रेसर से हवा भर दी, जिसके दबाव से उसकी आंतें ही फट गईं. अब पीड़ित जिंदगी और मौत के बीच जिला अस्पताल में संघर्ष कर रहा है.दरअसल, रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना चोरहटा थाना इलाके की नौबस्ता चौकी की है. जहां पर हीरामणी वर्मा नाम का मजदूर जेपी सीमेंट प्लांट में कार्यरत है । रविवार को वह हर रोज की तरह वह नियमित रूप से कंप्रेसर से धूल की सफाई के लिए हवा का प्रेशर मार रहा था । इसी दौरान प्लांट का एक और कर्मचारी मनीष कोरी उसके पास आया और पुरानी किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगा । जब पीड़ित ने उससे किसी भी तरह की बात करने से मना कर दिया । यह सुनकर मनीष को गुस्सा आ गया और उसने कंप्रेसर के पाइप को छीनकर हीरामणी के लेट्रिन के रास्ते पर अड़ाकर प्रेशर दे दिया, जिससे पीड़ित हिरामणी का पेट फूलने लगा और वो वहीं बेहोश होकर गिर गया । इस वारदात को अंजाम देने के बाद मनीष वहां से भाग खड़ा हुआ । बाद में वहां मौजूद अन्य साथियों ने पीड़ित को उठाकर जेपी सीमेंट फैक्ट्री स्थित अस्पताल ले गए । जहां से उसे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया ।
