कोलकाता और मालदा के मॉल में आग लगने से करोड़ों की संपत्ति स्वाहा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_85.html
कोलकाता /मालदा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मालदा में शॉपिंग मॉल में आग लगने से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है।अग्निशमन सूत्रों ने आज बताया कि आग की इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कोलकाता के कैमेक स्ट्रीट स्थित शाॅपिंग मॉल की इमारत में आज सुबह आग लग गयी। इसके एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इससे कोई और दुर्घटना न हो,इसके लिए इसे गिराने की आवश्यकता है। आग पर काबू के लिए 10 अनिशमन दस्तों को लगाया गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में कहा गया है कि इमारत की पहली मंजिल पर रसोईघर से आग फैली।

