कैबिनेट मंत्री ने किया मंजीठा मेले का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_740.html
बाराबंकी। विभिन्न मेलों का आयोजन हमारी धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक
विरासत का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से आम जनमानस में समाज के
विभिन्न धर्माें, वर्गों, जातियों में आपसी समन्वय, सद्भाव और भाईचारे का
संदेश मिलता है। उक्त विचार प्रसिद्ध, पौराणिक श्री नाग देवता मेला
मंजीठा के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये ग्राम्य
विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने व्यक्त किये। उन्होेंने कहा कि
सैकड़ों वर्षों से आयोजित हो रहें इस मेले में प्रतिवर्ष सुदूर अंचल से
लाखों की तादाद में श्रद्धालु आकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं और प्रभु
कृपा से उनकी मुरादें पूरी होती है। श्री गोप ने आगे कहा कि श्री नाग
देवता मन्दिर एवं मेला कमेटी के लोगों की मेले में बेहतर व्यवस्था के
लिये भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा मन्दिर एवं मेला स्थल के विकास के लिए
क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत द्वारा मेले में बेहतर सुविधाओं के लिये
लगातार प्रयास हेतु मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर सपा के जैदपुर
विधानसभाध्यक्ष शकील सिद्दीकी, हशमत अली गुड्डू, अजय वर्मा, लालजी वर्मा,
देवकीनन्दन वर्मा, चौबे लाल, उमेश वर्मा, लालता प्रसाद, राम अधार वर्मा,
राज बहादुर वर्मा, गिरजा शंकर, अमर सिंह, राम सुमिरन, रूमसुम वर्मा, शेर
बहादुर, अशोक वर्मा, छेदी लाल, मुल्हू, नौमीलाल गुप्ता, रामकुमार
विश्वकर्मा, मुन्ना जालौन, गुड्डू पडरी, वज्जू भाई, जफरूद्दीन, संतोष
वर्मा, राकेश, धीरज वर्मा सहित तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहें।
