aajtaktimes

हैदरगढ़ मंे बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जब से प्रदेश में सपा सरकार बनी है। तब से आम गरीब लोगों का
जीना मुहाल है। सपा के कार्यकर्ता खुलेआम गुण्डई कर रहे हैं और उनके
खिलाफ कार्यवाही करने में प्रशासन भी नाकाम है। उक्त बात कस्बा हैदरगढ़
में आयोजित बसपा की बैठक में युवा नेता जावेद खान ने कही। श्री खान ने
कहा कि जब प्रदेश में बहन जी की सरकार थी। उस समय कानून का राज था। जितने
भी गुण्डे थे। वह या तो जेल में बंद थे, या फिर डर के कारण प्रदेश छोड़
दिया था। लेकिन आज यह आलम है कि गुण्डे मवाली खुले आम घूम रहे हैं और
शरीफ आदमी घरों में दुबका पड़ा है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए
विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ प्रभारी कमला प्रसाद रावत ने कहा कि आज समय आ
गया है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट जायें।
क्योंकि क्षेत्र की जनता ने इस बार पूरी तरह से मन बना लिया है। उन्होने
कहा कि आज तहसील से लेकर थानों तक गरीब आदमी का काम बिना सुविधा शुल्क
दिये बगैर नही हो रहा है। क्योंकि यहां पर तैनाम सरकारी कर्मचारी जैसे
सत्तापक्ष के नेताओं के गुलाम बनकर रह गये हैं। श्री रावत ने कहा कि
आगामी 23 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहिर गांव में कार्यकर्ता
सम्मेलन होने वाला है। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे
और अपने विचार रखें। इस मौके पर युवा बसपा नेता जावेद खान को बसपा
जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द्र गौतम ने पलिया, चौबीसी और जारमऊ सेक्टर के बूथ
गठन की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में मुख्य रुप से रमेश वर्मा, सत्यदेव
रावत, शिवा मिश्रा, रमेश शुक्ला, संतोष रावत, आरडी राव, सुजीत, असलम
मंसूरी, जबरुद्दीन, रामानन्द कनौजिया सहित क्षेत्रीय बसपा नेता शामिल थे।

Related

UP 2216622837341658782

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item