दो गुटों में खूनी संघर्ष, सात घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_494.html
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम अचौचापुरवा में रविवार
शाम टीन रखने के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे ईट पत्थर जिसमे करीब सात
लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक, कमलेश पुत्र बच्चूलाल अपने घर के
पीछे टीन सेड रख रहे थे तभी गांव के ही राहुल, विवेक, रवि, सीटू, पप्पू,
सतीश वहां पहुंचे और रास्ता बताते हुए टीन रखने से मना करते हुए गाली
देने लगे। जिसका विरोध बच्चूलाल ने किया तो मामला और बढ़ा और आपस में ईट
पत्थर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में बच्चूलाल पुत्र रघुवर, कमलेश पुत्र
बच्चूलाल (26), श्यामलाल पुत्र रघुवर (75), अक्षत वर्मा पुत्र कमलेश (03)
को चोटें आयी। जिसमें बच्चूलाल के गंभीर चोट की वजह से जिला जिला
चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के विवेक चोटिल हुए। पुलिस
द्वारा मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

