aajtaktimes

गंदगी की पहचान बन गयी है काशीराम कालोनी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर स्थित काशीराम कालोनी, ओबरी में गंदगी की भरमार है। हर तरफ
गंदा पानी बह रहा है। इस गंदगी से कालोनीवासी संक्रामक रोगों की चपेट में
आ गये हैं। कई बार नागरिकों की शिकायत करने के बावजूद भी किसी भी अधिकारी
ने इस तरफ ध्यान नही दिया है। जानकारी के अनुसार, मायावती शासनकाल में
काशीराम आवास योजना के तहत शहर में 384 आवासों का निर्माण हुआ था। उस समय
अधिकारियों को बसपा मुख्यमंत्री मायावती का ख्वाब था और आनन फानन में
अधिकारियों ने सभी आवासों का आवंटन भी कर दिया था। लेकिन जैसे ही बसपा
सरकार का पतन हुआ और प्रदेश में सपा सरकार आयी। उसके बाद से जैसे काशीराम
आवास में रहने वाले नागरिकों का जीवन भी नरकमय हो गया। पहले सफाई
कर्मियों ने वहां पर जाना बंद किया और बाद में अन्य विभागीय कर्मचारियों
ने भी कालोनी की देखरेख कम कर दी। वर्तमान में आलम यह है कि कालोनी के हर
तरफ गंदगी की भरमार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इधर दो दिनों
के अंदर भीषण बरसात हुई है। उसके बाद से तो कालोनी में रहने वाले नागरिक
संक्रामक रोग के चपेट में आ गये हैं। बरसात का पानी गंदगी से  पटी हुई
नालियां और जगह-जगह कूड़े के ढेर काशीराम कालोनी के पहचान बन चुके हैं। इस
सम्बन्ध मंे सैकड़ो ग्रामीणों ने दर्जनो बार जिलाधिकारी को शिकायती पत्र
दिया और लापरवाह सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। लेकिन
कोई भी नतीजा नही निकला। कालोनीवासी विश्वनाथ सोनी, धु्रव कुमार माथुर,
अन्जुम खान, अजीम सहित अन्य नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर एक पखवारे
के अन्दर हम लोगों को गंदगी से निजात नही मिली तो जिलाधिकारी कार्यालय का
घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा।

Related

UP 4112668406694481410

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item