aajtaktimes

जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का किया निरीक्षण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने आज तराई क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित
क्षेत्रों का दौरा कर एल्गिन चरसरी तटबंध का निरीक्षण किया एवं मांझा
रायपुर पर तटबंधों के हो रहे मरम्मत कार्य को देखा भी। इस दौरान
जिलाधिकारी अधिशाषी अभियन्ता गोण्डा बाढ़ खण्ड से कटान की स्थिति के बारे
में जानकारी लेने के बाद उन्हें निर्देश दिया कि कटान को रोकने के उपाय
युद्ध स्तर पर पूरे किये जायें। राहत की बात यह जरूर रही कि घाघरा घट रही
है और वह खतरे के निशान से अभी काफी नीचे भी है। जिलाधिकारी ने
गौरासिंहपुर प्राइमरी स्कूल परिसर का निरीक्षण किया जहां बाढ़ आने पर बचाव
एवं राहत वितरण कार्य हेतु खाद्यान्न वितरण का शिविर लगता है। उन्होंने
मांझारायपुर एवं परसावल क्षेत्र का भी दौरा किया। जहां पर परसावल के
ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की कि यहां पर प्राइमरी स्कूल के अध्यापक नहीं
आ रहे हैं जिससे पढ़ाई चौपट हो रही है। जिलाधिकारी ने शिकायत पर बीएसए को
आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते हुए
उन्होंने राजस्व पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायतराज एवं पशुपालन सहित अनेक
विभागों के द्वारा बाढ़ क्षेत्र में कराये जाने वाले कार्यों की तैयारियों
का भी जायजा लिया। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related

UP 3895538077606394660

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item