aajtaktimes

तीसरे दिन भी हर्षों उल्लास के साथ मनायी गयी ईद

अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। ईद के तीसरे दिन भी कस्बे व आस पास क्षेत्र में बडे
हर्ष उल्लास के साथ लोग ईद का जश्न मनाते रहे। एक तरफ जहॉ तरह तरह के
पकवान बनाकर लोगों की आवभगत की गयी। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह ईद मिलन
समारोह भी किया गया। स्थानीय कस्बा जैदपुर में कस्बा सहित ग्रामीण
क्षेत्रो में भी ईद के तीसरे दिन पर्व बडे़ हर्ष उल्लास के साथ हर गिले
शिकवे हर लड़ाई को भूलकर लोगो द्वारा एक दूसरे के गले मिलकर मनाया गया।
लोग एक दूसरे के घरों पर जाकर बधाई देते नजर आये। चेयरमैन रियाज अहमद भी
अपने सहयोगियो सहित लोगो को बधाई देते नजर आये तथा चेयरमैन के आवास पर
बधाई देने वालो का तॉता तीसरेे दिन भी लगा रहा। युवा सपा नेता सईद
सिददीकी के आवास पर विधायक राम गोपाल रावत व चेयरमैन रियाज अहमद व अन्य
नेतागण पहुॅचकर सेवाईयों का जायका लिया। कस्बे में चली आ रही पुरानी
परम्परा के अनुसार तीन दिनांे तक ईद का त्योहार मनाया जाता है। जबकि
वसीनगर में ईद की धूम चौथे रोज होती मोहल्ला छेदा कटरा में ईद को लेकर
बडे बडे हिन्डोलन झूले रेल जदूगरी तमाशा लग जाने से बच्चों में काफी
उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
मुख्तार अहमद शाह, शहाबुददीन सिददीकी, सालिम, मो. सईद सिददीकी, इत्यिाक,
बब्बू, जावेद तैयब, जमील, मास्टर हबीब, सहवार हुसैन, मुन्ना, मास्टर हाजी
इसराईल, मास्टर साबिर, जाकिर, अजमी रिजवी, रामसिंह मंशाराम, इददू अंसारी,
डब्बू जयसवाल, बनवारी लाल, जेपी वर्मा, उमेर आदि लोगों ने खुशियों के
त्यौहार ईद पर्व की सभी लोगो को बधाई दी है।

Related

UP 4651886911287405375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item