गरीबों की पार्टी है बसपा: सुजीत शाह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_900.html
बाराबंकी। टीम इंसानियत के प्रदेश कार्यालय मे जिले के सभी कार्यकर्ताओ
की बैठक आहूत की गई। बैठक मे कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया
की समाज व प्रदेश का विकास बहुजन समाज पार्टी ही कर सकता है। बसपा की
नीतियों से प्रभावित होकर टीम इंसानियत के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार
शाह के साथ सभी कार्यकर्ता बसपा की सदस्यता ग्रहण करेगें। कार्यकर्ता
आगामी 11 जुलाई को नगर के गोल्डन प्लाजा निकट नेल्सन हास्पिटल पर आयोजित
कार्यकर्ता सम्मलेन मे मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री लालजी वर्मा
कार्यकर्ताओ को बसपा की सदस्यता ग्रहण करायेगें। कार्यक्रम में विशिष्ट
अतिथि सदस्य विधान परिषद दिनेश चन्द्रा, जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम,
पूर्व राज्यमंत्री संग्राम सिंह वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र
वर्मा समेत राकेश वर्मा कर्रा मौजूद रहेगें। टीम इंसानियत प्रदेश अध्यक्ष
के साथ लगभग 1 हजार युवा साथी बसपा का दामन थामेंगें। सदस्यता लेने वालों
मे प्रमुख रुप से सूरज गामा, मो0 शरीफ कुरैशी, मनीष तिवारी, सरदार रिंकल,
संन्त शरण यादव, नेवल वर्मा, राजू अपाचे, रवि शंकर जायसवाल, देशराज यादव,
बबलू जायसवाल, पुनीत शुक्ल, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, वीरेन्द्र
श्रीवास्तव, सूरज निराला, योगेश तिवारी प्रमुख रुप से शामिल रहेगें।

