अहलेबैत रसूले खुदा के घर से हुआ आगाज: मौ. हसन मीसम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_682.html
जैदपुर बाराबंकी। कस्बे में वक्फ इमामबाड़ा गढ़ी जदीद जैदपुर मे सै. कायम
रजा रिजवी की पत्नी की चालीसवें की मजलिस आयोजित की गयी। जिसको मौलाना
उरूजल हसन मीसम ने खिताब किया। मौलाना ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा
कि अहलेबैत यानी रसूल के घर से शुरु हुआ है और जिनका अज़मत व मरतबा खुदा
की तरफ से दिया गया है। ये लोग तमाम तरह की नजासत व बुराई से पाक हैं।
इसके बाद मौलाना ने मसायब बयान करते हुए कहा कि अहलेबैत पर हर जमाने मे
जुल्म किया गया और कर्बला मे भी यही हुआ। मजलिस से पूर्व साबिर रिजवी
आबिद रिजवी ने सोजख्वानी और सै कामिल रिजवी ,मुस्सविर जैदपुरी ,अजमल
किन्तूरी, रज़ा मौरान्वी ने पेशख्वानी की। मजलिस मे सै कायम रजा रिजवी,
यूसुफ मेहदी खुशतर मो, अहमद अब्बास रजा, असगर मेहदी, जौहर रजा, मौलाना
तस्दीक हुसैन, मौलाना अदीब हसन, कौसर रिजवी, हैदर आबिद, फिरोज रिजवी,
रियाज अहमद चेयरमैन, दिलकश रिजवी एडवोकेट डा असद अब्बास, रिजवान मुस्तफा,
आसिफ हुसैन, अज्मी रिजवी आदि मौजूद रहे।

