aajtaktimes

तहसील दिवस पर पहुंचे मण्डलायुक्त, किया निरीक्षण

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। रामसनेहीघाट में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता
एसडीएम गरिमा स्वरूप ने किया। इस दौरान 54 मामले आये जिनमें से 2 मामलो
का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। मंडलायुक्त सूर्यप्रकाश मिश्र व
डीआईजी राजेश कुमार साहू ने तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस का
आकस्मिक निरीक्षण किया। आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्ष्ता कर रही एसडीएम
गरिमा स्वरूप के सामने राजस्व 8, पुलिस 12, विकास 7, समाज कल्याण 2, अन्य
25 शिकायते आई जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया
गया शेष शिकायतो को समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के लिए सम्बंधित
विभागाध्यक्षो को सौप दिया गया। इस दौरान मंडलायुक्त श्री मिश्र व डीआईजी
श्री साहू ने कहा कि एक एक शिकायत के लिए पीडित को कई बार तहसील के चक्कर
लगाने पड रहे है इसके पीछे यही साबित होता है कि समस्या का निस्तारण
स्थालीय निरीक्षण कर नही किया जाता है अगर ऐसा पाया गया तो मामले का
स्थलीय सत्यापन किसी भी स्तर से कभी भी हो सकता है । इस दौरान पुलिस
उपाधीक्षक आर पी सिंह, तहसीलदार महेन्द्र कुमार, सहित तमाम तहसील स्तरीय
अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। तहसील दिवस के दौरान अन्तोदय एवं पात्र
गृहस्थी सूची में पात्रो के स्थान पर अपात्रो का चयन करने के शिकायत तमाम
ग्रामीणों ने एसडीएम से कर मामले की जांच कराने की मांग की है। क्षेत्र
के ग्राम पंचायत भानपुर गांव के सरयू प्रसाद, उमेश चन्द्र, द्वारिका
प्रसाद, अविनाश चन्द्र वर्मा, दुलई, रामकुमारी, आदि ने तहसील दिवस में की
गई शिकायत में कहा है कि सभी लोग गरीब परिवार से तथा पात्रत्रा सूची में
आते है वर्तमान ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते ग्राम विकास
अधिकारी से सांठ गांठ करके ग्राम पंचायत का स्थलीय जांच किये बिना है
अपात्रो की श्रेणी में दर्ज कर रहे है जबकि हम सभी लोग पात्रत्रा श्रेणी
में आतें। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम सभा के तमाम लोग
ऐसे है जो अपात्र है फिर भी उन्हे पात्रत्रा सूची में शामिल किये हुए है।
ग्रामीणों में स्थलीय जांच कराकर अपात्रो को सूची से हटाकर पात्रो को
शामिल करने की मांग की है।

Related

UP 1028709923769741686

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item