aajtaktimes

आश्वासन पर धरना समाप्त

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पूर्व सूचना के आधार पर तहसील में मंगलवार को
भाकियू ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन धरना जिला उपाध्यक्ष देवनारायण शर्मा
की अगुवाई में शुरू किया गया लेकिन देर शाम एसडीएम के आश्वासन के बाद देर
शाम अनशन स्थगित कर दिया गया। आमरण अनशन को संबोधित करते हुये भाकियू के
जिला उपाध्यक्ष देव नरायण शर्मा ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी किसी की भी
सुनने को तैयार नही है प्रशासन पूरी तरह से बेलगाम होकर मनमानी पर उतारू
है अगर कि गई शिकायत का समाधान कर दिया गया होता तो आज यह अनशन नही करना
पड़ता। उन्होने कहा कि दिलौना निवासी वेदप्रकाश के मुकदमे मे फैसला हुए
तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक आदेश का अनुपालन पूरी तरह से नहीं
किया गया है जबिक वेदप्राकाश लगातार दौड रहे है।

Related

UP 7649372670919053592

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item