बसपा ने नसीमुद्दीन को दे रखी है खुली छूट: राजा कासिम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_751.html
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने मायावती के ऊपर गलत शब्दों का प्रयोग
करने वाले अपने नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह सिंह को 6 साल के
लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया व पद मुक्त कर दिया इससे आम जनता
अन्दाजा लगा सकती है कि भाजपा दलितों का कितना सम्मान करती है। ये बात आज
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुतला दहन से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजा
कासिम ने तमाम मुस्लिम महिलाओं व मुस्लिम कार्यकर्ता को सम्बोधित करते
हुए कहा। आगे उन्होंने कहा कि जो गलती दयाशंकर जी ने की अन्जाने में उससे
बड़ी गलती नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जानबूझ कर अमर्यादित शब्दो का प्रयोग
दयाशंर की बीबी व उनकी 11 साल की बेटी के लिए की इससे उत्तर प्रदेश की
सारी महिलाएं दयाशंकर की बेटी व बीबी के साथ खडी हो गई है लेकिन उत्तर
प्रदेश की सरकार दयाशंकर के परिवार वालों को हवालात में बन्द करवा करके
प्रताड़ित करवा रही है और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को खुली छूट दे रखी है।
क्या एक ही प्रदेश में दो तरह के कानून चलेगे। दयाशंकर ने जो कसूर किया
है वही कसूर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया है। लेकिन जो सजा दयाशंकर व
उनके परिवार को मिली है क्या वे सजा के हकदार नसीमुद्दीन सिद्दीकी नहीं
है। इससे साबित हो गया कि सपा और बीएसपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
श्री कासिम ने मुसलमानों से आवाहन किया कि सपा और बीएसपी पिछले 25 साल से
उत्तर प्रदेश को लूट रहे हे अगर प्रदेश में आप विकास चाहते और सुरक्षा
चाहते व शिक्षा चाहते है तो 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश में अपना योगदान करें। पुतला दहन कार्यक्रम
में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष फयाज हुसैन विक्की, जुबेर अहमद खां, ताहिर
किदवई, नियामत रसूल, मो. इजहार सैजुद्दीन शाह, मो. सफी खां, मो. कैफ, मो.
जुबेर, अब्बास अली, मो. शादाब, जुबेदा खातून जिला महामंत्री, शबाना,
अनीसा बानो, तबस्सुम बानो, अक्तरिया, अनवर, सायराबानो, शहनाज खान,
कमरजहां, रूकसाना, नूरजहां, हमीदा बानो, बीबीरानी, शिबा फातिमा, नसरीन
मर्सरत, खालदा बानो के साथ साथ सैकड़ो मुस्लिम महिलाएं व मुस्लिम
कार्यकर्ता मौजूद थे।
