aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री ने दी विधायक निधि से इलाज के लिये सहायता

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने अपनी विधानसभा
क्षेत्र रामनगर के मो. जीशान पुत्र मो. सलमान सूरतगंज, धनलाल पुत्र
रामविलास बिछलखा, ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम ग्राम देवकहा, रामतीर्थ वर्मा
पुत्र रामभीखारी वर्मा मधवा जलालपुर कुल चार लोगों को क्रमशः 90 हजार
700, 1 लाख 40 हजार, 1 लाख 50 हजार, 80 हजार उपरोक्त लोगांे को गंभीर रोग
होने पर इलाज हेतु विधायक निधि से आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि यह व्यवस्था आजादी के बाद देश के इतिहास
में पहली बार है, जबकि कोई जनप्रतिनिधि अपनी विकास निधि से अपने क्षेत्र
के लोगों की बीमारी में मदद कर सकता है और इसके लिए विधायक निधि में 25
लाख रूपये प्रतिवर्ष का बजट निर्धारित किया गया है। चेक पाकर इन सभी के
परिजनों ने नम आंखों से खुशी जताई और मंत्री जी का धन्यवाद् दिया। गोप ने
आगे कहा कि इस व्यवस्था को बनाने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव की दूरदर्शी सोच है और उनके इस फैसले ने पिछले साढ़े चार सालों से
लाखों करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया है। इसके लिए व बधाई के पात्र हैं।

Related

UP 5156557587863605088

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item