वादा नही विकास कराती है कांग्रेस: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_484.html
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी वादों की नही विकास की राजनीति करती हैं। 29
जुलाई का ऐतिहासिक संवाद सम्मेलन साबित कर देगा कि प्रदेश की आवाम की
तरक्की तथा विकास के लिये सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही विकल्प हैं। संवाद
सम्मेलन में जनपद से हजारों की संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल
होकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल के भारत के भविष्य राहुल
गांधी से रूबरू होकर सम्मेलन को सफल बनायेंगे। उक्त आशय की जानकारी सांसद
डॉ. पीएल पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनो,
पार्टी पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, सम्भावित पार्टी प्रत्याशियों की
29 जुलाई को रमाबाई मैदान में आयोजित संवाद सम्मेलन की तैयारी बैठक में
दी। श्री पुनिया ने बताया कि पिछले तीन दिनो से कांग्रेस की यात्रा 27
साल यू.पी बेहाल ‘‘ जिसे कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से राष्ट्रीय
अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था कल रात
600 किमी. चलकर कानपुर में समाप्त हुई। बस यात्रा का जगह-जगह पर जिस तरह
प्रदेश की आवाम ने घरों से निकलकर स्वागत किया और कांग्रेसजनो को हाथों
हाथ लिया हैं उससे साबित होता हैं कि 2017 में 27 वर्षों बाद कांग्रेस
पार्टी की जोरदार वापसी होगी और शीला दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेस
पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेंगी। बैठक में मुख्य रुप से सकंदर
रिजवी, अखलेश वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, संजय वर्मा, विजयपाल गौतम, सै.
सुहेल अहमद, अराधना रावत, मो. इजहार एडवोकेट, अजीत वर्मा, सूर्य प्रकाश
वर्मा, विनय श्रीवास्तव, वली मियां, गुलफाम कुरैशी, मंजू दीक्षित, शबनम
वारिस, दानिश खान, मो. हारून, दीपक वाल्मीकि, तरूण चावला, दिशा चैम्बर,
राजाराम गौतम, अनुराग सिंह अन्ना सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन
मौजूद थें।

