aajtaktimes

जनहित संगठन प्रदर्शन कर सीडीओं को सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी। जनहित एकता संगठन के अध्यक्ष अकबर शाह के नेतृत्व में ग्राम
इब्राहिमाबाद के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना
प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की। ग्राम
इब्राहिमाबाद वर्ष 2014-15 में लोहिया गांव चयनित है। मजरे सैदहा में
आरसीसी रोड़, नाली आदि कोई भी विकास कार्य प्रधानी चुनाव की रंजिश के कारण
नहीं कराया गया है। ग्रामवासियों ने यह भी मांग कि मेरी ग्रामसभा में
चकबन्दी प्रक्रिया चल रही है। चकबन्दी के कर्मचारी गरीब काश्तकारों की
कीमती भूमि को उलट पलट कर क्षेत्र के बड़ें काश्तकारों को लाभ पहुॅचाया जा
रहा है जिससे किसानों ने नाराज होकर जनहित एकता संगठन के बैनर तले सैकड़ों
की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुॅच कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अन्दर समस्याओं का समाधान नहीं
होता है तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बैठ जायेगें। इस
अवसर पर अनीस, जुबेर, कलीम, तसव्वर, फुरकान, अनिल कुमार श्रीवास्तव,
आसमां निशा, नूर जहां, परवीन, विनीता देवी, रियाज अहमद, सियाराम, आशाराम,
अरविन्द, मंशाराम, रियाज अहमद, सुरेश, विजय, अनिल कुमार, रामप्रताप,
धर्मेन्द्र, रामू, श्यामू आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
रहें।

Related

NEWS UP 2781314635406477790

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item