जिला वैक्सीन स्टोर में लगा टम्प्रेचर लॉगर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_701.html
बाराबंकी। जिला वैक्सीन स्टोर में गर्भवती एवं नवजात शिशु को लगाने वाली
वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए टम्प्रेचर लॉगर लगाया गया। आई.एल.आर.
एवं डी फ्रीजर में तापमान कम या ज्यादा होने पर अलार्म बजेगा। केन्द्र
सरकार द्वारा वैक्सीन के बेहतर रख-रखाव के लिए ई विन (इलेक्ट्रॉनिक
वैक्सीन इन्टैलीजेन्ट्स नेटवर्क) लागू किया गया है। जिसमे जिले के 17
कोल्ड चेन प्वाइन्ट पर टम्प्रेचर लॉगर लगाये जाने का कार्य होना है।
जिसका शुभारम्भ आज डा. राजीव सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा जिला
वैक्सीन स्टोर पर किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 राजीव सिंह ने
बताया कि वर्तमान में कोल्ड चेन प्वाइन्ट पर तापमान दिन मे दो बार प्रातः
10 बजे व शाम 4 बजे जांचा जाता है। फ्रिज मे लगे थर्मामीटर को निकालकर
ताममान की जांच की जाती है लेकिन रात के समय एवं अवकाश के दिन जांच न
होने के कारण कई बार तापमान मे गड़बड़ी हो जाती थी, जिससे वैक्सीन खराब
होने की सम्भावना बढ जाती थी लेकिन अब आधुनिक मशीन लग जाने से इस पर
अंकुश लगेगा एंव वैक्सीन को खराब होने से बचाया जा सकेगा। इस अवसर पर
जिला वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर इस्माईल खान, जिला वैक्सीन स्टोर
इंचार्ज सुधीर वर्मा, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।