aajtaktimes

आज़म खान ने बीजेपी और कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बोले- मायावती अहंकार छोड़ें

बदायूं: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आडे हाथों लेते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती से कहा कि वह अहंकार छोड़ें। खान यहां इस्लामियां इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित ई -रिक्शा वितरण कार्यक्रम और 17 करोड़ 97 लाख रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अखिलेश मुझे बुआ बुआ कहते है बुआ जी पहले अहंकार छोड़े। उन्होंने कांग्रेस की बस यात्रा पर भी कटाक्ष किया। कांग्रेस की यात्रा पर खान ने कहा कि श्रीमती दीक्षित बेहोश हो गयी..कंही ऐसा न हो कि उनके परिवार के लोग भी मुकद्दमा लिखाएं।
उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बादशाह’ ने युवाओं की तकदीर पर ताला लगाने का काम किया। आज़म खान ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खुद बेडोल हैं और हमको आधा मुख्यमन्त्री कहते है। मैं तो प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी हूं।

Related

UP 6058831378956184242

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item