aajtaktimes

जातिवाद, सांप्रदायवाद और भ्रष्ट कानून व्यवस्था की चपेट में आकर UP विकास की दौड़ में पीछे: राज बब्बर

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही राज्य जातिवाद, सांप्रदायवाद में फंसकर विकास की दौड़ में मीलों पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब हालत में पहुंच गई। राज्य की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में निवेश लगातार घट रहा है। शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, सिंचाई की व्यवस्था तथा कृषि व कुटीर उद्योग चौपट हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के सफर पर अपने 3 दिवसीय बस यात्रा के दौरान कल रात यहां पहुंचे राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में पिछले 27 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। इन सालों में प्रदेश की हालत जर्जर हो गई है। सड़कें व अन्य बुनियादी सुविधाएं बदहाल हो चली हैं। बेसिक शिक्षा पटरी से उतर गई है।

राज बब्बर ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जुलाई को राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने अमरोहा निशा पैलेस में कार्यकर्त्ताओं से कहा कि प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए अभी से कमर कसनी होगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विकास की इबारत लिखी जाएगी।

Related

UP 5616842154006204109

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item