कांग्रेसियो ने बसपा और भाजपा का फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_781.html
जौनपुर। देश की राजनीति में अपशब्दों के प्रयोग और गाली गलौज की भाषा से गुस्साये कांग्रेसी सड़को पर उतर आये । राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेसियो ने भाजपा और बसपा का पुतला जलाया ।इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओ ने कहा की एक दूसरे की बहन बेटियो को अपशब्द कहने वाले भाजपा और बसपा नेताओ का चरित्र देख जनता हैरान और दुखी है समय आने पर सूबे की जनता ऐसे लोगो को मुहतोड़ जवाब देगी इस मौके पर खुर्शीद अनवर खान , सत्यवीर सिंह , नीरज राय , जयमंगल यादव , नसीम अहमद , क़लन्दर विंद , दिल्लू भाई , नवनीत सिंह , सब्बल मेराज , उमेश यादव , नजमुद्दीन मतलुफ आदि मौजूद रहे ।

