aajtaktimes

तीन घण्टे तक बंद रही कस्बे की दुकाने

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। शुक्रवार को भिटरिया व सुमेरगंज में फैजाबाद के
डिप्टी कमिश्नर मुसाफिर प्रसाद ने सहायक आयुक्त अंजली चौरसिया, पुष्पेश व
गौरव की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की वाणिज्य कर विभाग की टीम के
छापेमारी छापेमारी के दौरान कई दुकानदार भाग खड़े हुए। शुक्रवार को टीम ने
सबसे पहले तहसील मुख्याल स्थित कस्बा सुमेरगंज में स्थित सुरेश शंकर
गुप्ता की बिल्डिंग मटेरियल की दूकान में छापेमारी जहां पर टीम ने
बिल्डिंग मटेरियल का गहनता से स्टाक चेक किया छापे मारी के दौरान यहां पर
भारी मात्रा में पेंट, सरिया, बालू आदि सामान बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने
बरामद सामान के कागजात मांगे लेकिन दुकानदार नहीं सामान का अभिलेख नही
दिखा सका। दुकान में अभिलेख उपलब्ध न होने की बात कहते हुए दुकानदार ने
अभिलेख दिखाने का समय मांगा। जिस पर टीम ने एक दिन का समय दे दिया। इसके
बाद टीम ने इसी के पास मौजूद एक टायर की दुकान में छापा मारने गई यहां पर
दुकानदार पहले ही गायब हो गया जिससे टीम को खाली हाथ ही वापस आना पडा।
टीम ने सुमोद फ्लोर मिल में छापेमारी की। यहां पर आटा, चोकर व मैदा काफी
मात्रा मिला लेकिन इस दौरान टीम को कितनी सामग्री मिली टीम नहीबता पाई।
छापेमारी के दौरान अंजली चौरसिया ने कहा कि पांच लाख का व्यापारकरने वाले
हर दुकानदारों से अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराकर पक्के पर्चे से
समान बेंचने की बात कही। टीम की छापमारी की सूचना मिलने पर तमाम दुकानदार
अपनी अपनी दुकान बंद कर गायब हो गये तथा करीब तीन घंटे के लिए दोनो
स्थानो पर सन्नाटा पसरा रहा।

Related

UP 1388801531776675137

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item