सोहासा मे डायरिया ने पसारा पाँव ,एक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_817.html
जौनपुर । मुगराबादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मुगराबादशाहपुर अन्तर्गत सोहासा गांव मे बुधवार की रात डायरिया की चपेट मे आने से ४८वर्षीय राम शिरोमणि पुत्र राम निहोर की मौत हो गयी |जब की उसकी २४वर्षीया पुत्री रीना जीवन मौत से संघर्ष कर रही है |इस सम्बन्ध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले राम शिरोमणि को उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजन उसे मुगरा पी एच सी ले गये |जहां उसका उपचार बाहर से दवा मंगा कर किया गया |गरीब परिवार से होने के कारण परिजन उसके उपचार का खर्च उठाने मे असफल होने पर थोड़ा आराम होते ही चिकित्सक की सलाह पर घर ले कर चले गये |जहां बुधवार को अचानक तबियत खराब हो गयी ,परिजन जब तक उसे उपचार हेतु ले जाते उसकी मौत हो गयी | सूचना मिलने पर डा०मो शाहिद के नेतृत्व मे गांव पहुंची टीम ने रीना के साथ ही अन्य लोगो को भी जीवन रक्षक औषधि व ओ आर एस के पैकेट बितरित करते हुए उचित सलाह दी |इस सम्बन्ध मे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया की मामला मुसहर बस्ती का है जहां खान पान मे लापरवाही बरतने से डायरिया का प्रकोप बढ़ा है जिसे नियंन्त्रण मे कर लिया गया है
