aajtaktimes

जेपी सीमेन्ट ने जौनपुर के व्यापारियों को किया मालामाल

जौनपुर। स्थानीय नगर के एक होटल में जेपी सीमेन्ट के उच्चाधिकारियों ने जनपद के लगभग 250 व्यापारियों को लगभग 1 करोड़ रूपये के सोने-चांदी के उपहारों से मालामाल किया। साथ ही जनपद के प्रतिभावान कनसाइनियों व डीलरों को सम्मानित किया। इस मौके पर कम्पनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट एसकेपी गुप्ता ने कम्पनी की उपलब्धियों को बताते हुये कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपने कर्मठ एवं समर्पित कनसाइनियों, डीलरों एवं होल सेलरों की वजह से ही कम्पनी नम्बर 1 पर बनी हुई है। जौनपुर से विशेष लगाव होने के कारण कभी भी जनपद के व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त सीमेन्ट की कमी नहीं होने देंगे। इस दौरान कम्पनी के सेल्स मैनेजर आरके पाण्डेय ने सभी व्यापारियों का आभार जताते हुये कहा कि निरन्तर व्यापारियों के विकास हेतु कदम से कदम मिलाते हुये आगे बढ़ते रहेंगेे। कार्यक्रम में कम्पनी के समर्पित सेल्स प्रमोटर विनोद गुप्ता अपनी नयी पीढ़ी वत्सल गुप्ता के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही सेल्स प्रमोटर सतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कम्पनी के होल सेलर नटवर लाल जायसवाल, रामू जायसवाल, रामवचन, रामचन्द्र जायसवाल, विशाल गुप्ता, राजेश सिंह, सरजू प्रसाद साहू, सुमित साहू सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में कम्पनी के अधिकारी प्रमोद तिवारी एवं ब्राण्ड मैनेजमेन्ट प्रकाश चौबे ने कार्यक्रम में आये लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्पनी के अधिकारी सुनील गुप्ता, सर्वेश बहादुर सिंह, बृजेश शर्मा, सन्तोष द्विवेदी, चन्दन मिश्रा, राजेश कुशवाहा, राजकुमार के अलावा अन्य सम्बन्धित लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

Related

UP 8222936293018454748

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item