aajtaktimes

बसपाईयो की अभद्र टिप्पणी मामले में क्षत्रिय समाज हुआ मुखर

बसपाइयों पर कारवाई न हुई तो जायेगे हाईकोर्ट: अरविन्द सिंह राजा
असगर नकी
सुल्तानपुर । भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह के घर की महिलाओं के साथ बसपा नेताओं की अभद्र टिप्पणी का मुद्दा राजनैतिक तूल के साथ समाजिक तूल का रूप भी लेता जा रहा है, सोमवार को क्षत्रिय समाज में खासी पकड़ रखने वाले  एवं दीवानी न्यायालय में फौजदारी के जाने-मानें अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने एसडीएम को दिये ज्ञापन में अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेताओं के विरुद्ध कारवाई की मांग और कारवाई न होने की दशा में हाईकोर्ट की शरण में जाने की बात कही।
गौरतलब रहे कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के सदस्य एवं दीवानी न्यायालय में फौजदारी के जाने-मानें वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा की अगुवाई में सैकड़ो अधिवक्ता और क्षत्रिय समाज के लोग भाजपा से निष्कासित नेता के परिजनों को इंसाफ दिलाने एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि के खिलाफ कारवाई को लेकर प्रदर्शन करने उतर पड़े, जहां एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ता श्री सिंह ने कारवाई न होने की दशा में हाईकोर्ट की शरण लेने की बात कही, बताते चलें कि आज इन्हीं की अगुवाई में इसी समाज का एक बड़ा जत्था राजधानी में प्रदर्शन के लिये रवाना हुआ था, के लिए क्षत्रीयो का एक पूरा जत्था लखनऊ के लिये रवाना हुआ। वैसे अब अगर सरकार और बसपा ने कारवाई  में देर की तो बुआ और भतीजे को इसका भुगतान चुनाव में भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि इस वोट पर डोरा डालने के लिये सपा जहां अमर सिंह को गले लगा चुकी है वहीं कांग्रेस अमेठी नरेश का चेहरा पेश कर चुकी है, जबकि इस वर्ग में खासा रसूक रखने वाले सपा के करीबी कुंडा नरेश पहले ही अपनी जुबां खोल चुके हैं, ऐसे में बसपा सुप्रीमो को जल्द  फैसला लेना होगा।

Related

UP 751592625478855510

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item