aajtaktimes

मुफ्तीगंज शहीद व्यापारियों की धरती रंग लायेगी शहादत : इंदु सिंह

जौनपुर । मुफ्तीगंज व्यापार मण्डल शहीदों के आशीर्वाद से अपनी अलग पहचान बनायेगा।नवगठित इकाई को अपनी शुभकामनाएं देते हुए व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व् जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कल शाम बाजार में रामजानकी मन्दिर परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को शपथ ग्रहण कराने के उपरांत संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की व्यापारी यदि संघठित हो जाये तो धरती पर कोई ताक़त नही है जो आपका उत्पीड़न कर सके।आप सब व्यापारी वर्ग एक होकर इस इकाई को सहयोग करे आप खुद मज़बूत हो जायेंगे।इसके अतिरिक्त मेंरा पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
श्री सिंह ने बाजार की समस्याओं को भी सुना और ज़िला प्रशासन की मदद से निराकरण का आस्वाशन दिया।
समारोह को ज़िला महामन्त्री आरिफ़ हबीब,उद्योग मंच के अध्यक्ष संजय सिंह गौराबदशाह पुर के अध्यक्ष लल्लन सिंह,महामन्त्री इकराम अंसारी ने सहित स्थानीय व्यपारियों ने भी संबोधित किया।

Related

UP 1981799332395073041

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item