aajtaktimes

रामपुर में सिपाही की गोली मारकर हत्या

रामपुर ।  रामपुर में तैनात एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उसका शव कटघर में रामगंगा पुल पर मिला। हत्यारों ने उसका गला भी रेत डाला। सिपाही अमरोहा के रजबपुर थाना अंतर्गत जमापुर गांव का रहने वाले थे और मंगलवार शाम रामपुर पुलिस लाइन में आमद कराने के लिए किसी वाहन से जा रहे थे।रामपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बहादुर सिंह पुत्र लेखराज पिछले करीब एक माह से गैरहाजिर चल रहा था। उसके भाई सचिन ने बताया कि मंगलवार शाम वह वापस रामपुर पुलिस लाइन में आमद कराने के लिए घर से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात में जब उसे फोन किया तो उसका फोन स्विच आफ था। परिजनों ने पुलिस लाइन फोन करके पता किया तो बहादुर वहां भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिजन उसे ढूंढने निकले। इधर कटघर पुलिस को देर रात दो बजे हाईवे के रामगंगा पुल पर सिपाही की लाश मिली। मुरादाबाद में पूर्व में तैनात होने के कारण कुछ सिपाहियों ने उसे पहचान लिया। उसके शरीर पर मारपीट की दर्जनों चोटें थीं। ठोढ़ी पर गोली मारी गयी थी और गला रेता गया था। सूचना पर परिवारवाले भी पहुंचे। इसके बाद कोहराम मच गया। डीआईजी और एस एसपी ने मौका मुआयना किया। माना जा रहा है कि सिपाही की हत्या कहीं और करके लाश को फेंका गया है। उसके जूते मौके पर नहीं मिले।

Related

World 2884480009068048924

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item