aajtaktimes

कोतवाली नगर में बेलगाम एसएसआई की घिनौनी हरकत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश की आन बान और शान को दुनिया में बुलन्दी पर रखने वाले
सैनिक जहां पर अपनी जान दांव पर लगाते हैं। वहीं यूपी पुलिस सेना के वजूद
को फर्जी बताते हुए कोतवाली में अपमानित करती है। अजीब इतेफाक है। अभी एक
दिन पहले भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिये शोसल मीडिया में पूरा
हिन्दुस्तान अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल देता है। वहीं ठीक अगले दिन एक
खाकीधारी दरोगा कोतवाली में देश के सिपाही को अपमानित करता है। मामला
कोतवाली नगर का है। यहां एक सैनिक जब अपने कोतवाली बंद परिजन को देखने
जाता है तो वहां मौजूद एसएसआई न सिर्फ सैनिक के साथ बदसलूकी करता है वरन
उसे फर्जी मुकदमे में फसा कर जेल भेज देने की धमकी भी दे डालता है। जनपद
रायबरेली के ग्राम कठवारा निवासी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र शोभनाथ
सिंह बीती रात अपनी रिश्तेदारी में ग्राम दियानत नगर पहुंचाता है। उसी
रात एक परिजन को पुलिस उठा लेती है। सुबह वह करीब 9 बजे बंद परिजन से
मिलने कोतवाली पहुंचता है। तभी वहां मौजूद एसएसआई रत्नेश सिंह उससे
अभद्रता करते हैं। खाकी सेना को अपमानित करती है। एसएसआई कहता है कि तू
फर्जी सैनिक है तेरी शक्ल ही सैनिक जैसी नही है। लान्स नायक अखिलेन्द्र
अपना कैंटीन कार्ड और आधार दिखाता है। तो एसएसआई रत्नेश सिंह कहता है कि
तुम सैनिक लोगों का दिमाग हमेशा खराब रहता है। इसके बाद अखिलेन्द्र अपने
दस्तावेज उठाकर चला जाता है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आता है
तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बीपी यादव सफाई देते फिरते हैं। कोतवाली
प्रभारी ने कहा कि अखिलेन्द्र को पहले बताना चाहिये था कि वह फौजी है। हम
लोग फौजियों का बहुत सम्मान करते हैं। मैने एसएसआई रत्नेश सिंह को फटकार
लगायी है।

Related

UP 1280827075058300332

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item