विधानसभा चुनाव की पर्यवेक्षक ने की समीक्षा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_372.html
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते
हुए समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक आनन्द भदौरिया व शशांक यादव ने संगठन
के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.
कुलदीप सिंह की उपस्थिति में हुयी। इस अवसर पर आनन्द भदौरिया व शशांक
यादव ने अपने संयुक्त भाषण के दौरान कहा कि ताकत करता है। विपक्षी दल
मुद्दा विहीन राजनीति करने में लगे हैं। उनके भ्रामक प्रचार से बचाने और
जनता को प्रदेश में हुए विकास कार्यों से परिचित कराने का काम नौजवानों
को करना है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव को जन अभियान का रूप देना है।
इससे भारतीय राजनीति की दशा और दिशा तय होगी। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष
डा. कुलदीप सिंह ने याद दिलाया कि 2012 में सत्ता परिवर्तन का श्रेय युवा
शक्ति को जाता है। समाजवादी क्रांतिरथ जनक्रापंति का प्रतीक बन गया था।
आज फिर 2012 को दोहराने के लिए युवा शक्ति को आगे आना है। लोकतंत्र में
बूथ की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनसंवाद और जनसम्पर्क में सब ईमानदारी के
साथ जुटेंगे तो फिर समाजवादी पज्ञर्टी को दुबारा बहुमत से आने पर कोई रोक
नही सकेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश
यादव, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत, राजेश
यादव राजू, अनिल यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अजय वर्मा, बब्लू, लखनऊ
विश्वविद्यालय छात्रसंघ के छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन, इन्द्रेश प्रताप
सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, फरजान उस्मानी, कुलदीप यादव, प्रदीप यादव, सौरभ
द्विवेदी, पीयूष अवस्थी, शिवम् शुक्ला, नसीम कीति आदि सैकड़ों सम्मानित
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

