राज्य कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_403.html
बाराबंकी। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर आज अटेवा पेंशन बचाव मंच के बैनर
तले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मोटर साइकिल निकालकर अपना विरोध
प्रकट किया और जिलाधिकारी के माध्यम से एक मांग पत्र देश के प्रधानमंत्री
व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। पुरानी पेंशन बहाली हेतु आज अटेवा
पेंशन बचाव मंच की जिला संयोजक अमित वर्मा के नेतृत्व में सभी विभागों के
कर्मचारी ने पहले राजकीय इण्टर कालेज परिसर में एक जनसभा की और बाद में
मोटर साइकिल रैली निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। शहर के विभिन्न चौराहों
से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के पास में रैली का समापन हुआ और बाद
में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के
मुख्यमंत्री को भेजा। रैली में मुख्य रुप से अरुणेन्द्र वर्मा, पवन
कुमार, दिनेश वर्मा, विनोद कुमार, अनुराग यादव, मनीष कुमार, लोकेश कुमार,
जंग बहादुर, विकास यादव सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षा विभाग, ग्राम
पंचायत विभाग, विद्युत विभाग, ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
