aajtaktimes

काशीराम कालोनी में बनी पानी टंकी जर्जर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जल निगम विभाग के ठेकेदारों द्वारा बनवायी गयी पानी की टंकी
तीन साल के अन्दर ही ढेर हो गयी है। लाखों रुपये की लागत से बनी इस टंकी
से हजारो नागरिकों को पानी मिलता था। लेकिन इस समय पानी की टंकी नागरिकों
के लिये मुसीबत बन कर रह गयी है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर लापरवाह अधिकारियों व ठेकेदारों
के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी शहर
में ओबरी में स्थित काशीराम कालोनी के हजारो नागरिकों को शुद्ध पेयजल
उपलबध कराये जाने के खातिर जल निगम विभाग द्वारा वर्ष-2012 में टंकी का
निर्माण कार्य शुरु कराया गया था और एक साल के बाद टंकी का निर्माण कार्य
पूरा हो गया था। कालोनी वासियों को पेयजल उपलब्ध कराये जाने के खातिर
पाइप लाइन बिछायी गयी थी। टंकी निर्माण के बाद कालोनी वासियों में काफी
खुशी जाहिर की थी और उन लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा था। लेकिन
धीरे-धीरे दो साल बीतने के बाद टंकी निर्माण की पोल खुलने लगी। तीन साल
के अन्दर ही विभाग द्वारा जो पाइप लाइन बिछायी गयी थी। वह कई जगहों से फट
गयी और उसका पानी सड़कों पर बह रहा है। इसी तरह टंकी में कई जगह पर दरारे
आ गयी हैं और उसका पानी नीचे टपक रहा है। देखने से लगता है कि अगर यही
आलम रहा तो किसी भी दिन टंकी भरभरा कर गिर पड़ेगी। कालोनी निवासी विश्वनाथ
सोनी ने बताया कि पानी की सप्लाई के लिये जो पाइप लाइन बिछी थी वह काफी
घटिया किस्म की थी। लेकिन ठेकेदार ने विभागीय अधिकारियों से मिलकर के
पूरा भुगतान करा लिया। अभी ईद के दिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा
पानी की सप्लाई शुरु की थी। वह लगातार जारी है। कर्मचारियों को इतना समय
नही मिल पा रहा है कि कम से कम मौके पर आकर के निरीक्षण कर लें और जो
कीमती पानी बेकार में बह रहा है। उसको ठीक करवा सकें। श्री सोनी ने बताया
कि इस सम्बन्ध में कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत भी की गयी लेकिन
उन्होने कोई खास ध्यान नही दिया। कालोनी वासियों ने प्रदेश के
मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टंकी निर्माण में लिप्त अधिकारियों और ठेकेदार
के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

Related

UP 7600984385780648615

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item