aajtaktimes

बाढ़ प्रभावित गांवो में गोप, दिया आश्वासन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। घाघरा में आयी बाढ़ और उससे प्रभावित लोगों को हो रही दिक्कते
गम्भीर चिन्ता का विशय है। हांलाकि प्रषासन के लोग क्षेत्रीय
जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर सम्भव
सहायता प्रदान कर रहंे है इसके बावजूद भी लोगों के समक्ष अभी भी तमाम
समस्यायें हैं किन्तु स्थिति पूरी तरह से नियन्त्रण में है। हम सबका पूरा
प्रयास है कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता पहुंचायी जाये और उनकी
मूलभूत आवष्यकताओं को पूरा किया जाये। उक्त विचार सपा के प्रदेष महासचिव
एवं कैबिनेट मंत्री ग्राम्य विकास अरविन्द कुमार सिंह ’’गोप’’ ने अपनी
विधानसभा रामनगर के ब्लाक सूरतगंज, रामनगर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मोटर
सायकिल से दौरा करते हुये ललपुरवा, मदरहा, पर्वतपुर, बिझला, बड़ागांव,
हंसरामपुरवा, माधोपुरवा, वकीलबंगला, तिवारीपुर, करमुल्लापुर आदि गांवों
के लोगों से मिलने के दौरान व्यक्त किये और कहा कि संकट की इस घड़ी में
समाजवादी पार्टी आपके साथ है आप लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत
नहीं होने दी जायेगी। उन्होने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यकतानुसार
खाद्यय सामग्री, तिरपाल और नावों के साथ-साथ अन्य आवष्यक सुविधायें
तत्काल मोहैया कराने के सख्त निर्देष दिये तथा आगाह किया कि इसमें किसी
भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त न होगी। इस मौके पर उनके साथ उत्तर
प्रदेष को-आपरेटिव बैंक के कार्यकारी सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा, सपा
विधानसभा अध्यक्ष रफीक चौधरी, सपा नेता राजू सिंह, ज्ञानू सिंह, सपा नेता
जय सिंह यादव, प्रभात सिंह, हशमत अली गुड्डू, तेज प्रताप सिंह, मुस्तकीम
प्रधान सहित तमाम पार्टी नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Related

UP 530216911561499740

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item