प्रशिक्षण से निकलती है प्रतिभा: लक्ष्मीकांत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_735.html
बारारबंकी। उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग से ग्रामीण महिलाओं को सिलाई
कढ़ाई की टेªेड में 15 दिवसीय कौशल सुधार का प्रशिक्षण खजुरी गांव के
महिला डिग्री कालेज में शुभारम्भ किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का
उद्घाटन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लक्ष्मीकान्त नाग ने किया और कहा कि
खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोगार करने के
लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रहा है। गांव के युवा अपने रोजगार
स्थापित करने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग से जुड़कर उद्यम स्थापित
कर सकते हैं। श्री नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना में
दस लाख रूपये तक अपना उद्यम करने के लिए तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन
कार्यक्रम में 25 लाख रूपये तक की लागत के उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण
उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री नाग ने बताया कि समाजवादी युवा रोजगार
कार्यक्रम भी स्वरोगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरू की है
जो यह योजना ग्रामीण युवाओं बेरोजगारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसे बेरोजगार उद्यमियों युवाओं को उद्यम स्थापित
करने के लिए प्रेरित करेगा वहीं उद्यम स्थापित करने व संचालित करने की
आधारभूत जानकारी प्रदान करेगा। विभाग के एडीओ हकीमुल्ला खान ने बताया कि
15 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 25 समान्य वर्ग की महिलाएं एवं 25 अनुसूचित
जाति की उन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो या तो अपना उद्यम
स्थापित किये हैं या फिर उद्यम स्थापित करना चाह रही हैं। जो महिलाएं यह
प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगी उन्हें विभाग से सहायता लेकर अपना उद्यम
स्थापित कराने में मदद मिलेगी। ग्राम प्रधान मो अहमद ने प्रतिभागियों व
विभाग के अधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के दूर-दराज के
गांव में इस तरह के प्रशिक्षण से बेरोजगार युवाओं को अपना रोजगार चलाने
के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रही 50 महिला
प्रतिभागियों सहित समाजसेवी कपिल सिंह यादव जगजीवन प्रसाद, आरएस भदौरिया
व गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
