पांच दिवसीय सहायता शिविर शुरु
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_868.html
बाराबंकी। नाग देवता मेला मंजीठा में एन‐एस‐एस‐यूनिटी मिशन के पँाच
दिवसीय सेवा सहायता शिविर के दूसरे दिन मेला प्रभारी मनीष कुमार सिंह उप
निरीक्षक थाना सतरिख ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि
मिशन के स्वयं सेवक सभी कार्यों के लिए श्रेष्ठ हैं, एवं प्रत्येक क्षण
तत्पर रहते हैं। मेला सचिव शिव कुमार यादव ने मिशन के स्वयं सेवकों से
कहा कि मेला मे कदम-कदम पर शिक्षक मिलेंगे, जिनसे आपको सहायता करने के
साथ-साथ शिक्षा भी प्रप्त करनी हैैैैै। मेला में मंगलवार को हजारों की
संख्या में मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप वर्मा व
सहायक कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा के नेतृत्व में एन‐एस‐एस‐यूनिटी
मिशन के 60 स्वयं सेवकों के साथ मेलार्थियों की हर सम्भव सहायता एवं
मंदिर परिसर के अन्दर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने मे प्रशासन एवं
पुलिस कर्मियों के साथ योगदान दिया। मेला प्रभारी सिंह जी के आदेशानुसार
स्वयं सेवकों ने भीड़ नियन्त्रण, खोया पाया केन्द्र, जेबकतरों को पकड़ना,
दुकानदारों द्वारा की जा रही घटतौली को रोकना जैसे कार्यों में अहम
भूमिका निभाई। इस मौके पर मिशन संयोजक प्रदीप सारंग, समन्वयक डॉ. अनुपम
श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी रजतबहादुर, अनुशासकनियंत्रक मानसिंह,
वरिष्ट लेखाकार दीपक अवस्थी, चन्दन, देवेश, जयगोविन्द, प्रमोद, राहुल,
मुकेश, कुलदीप, पूरन, संध्या, दिशा, सुुमन, दुर्गेश, अर्चना, आदि उपस्थित
रहे।

