टेªन की चपेट से अधेड़ घायल, हालत गम्भीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_884.html
जौनपुर। जफराबाद-इलाहाबाद रेलमार्ग पर स्थित मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर रविवार को टेªन की चपेट में आने से एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्टेशन पर खड़ा एक अधेड़ यात्री उस समय गम्भीर रूप से घायल हो गया जब चलती टेªन पर वह चढ़ने की कोशिश करने लगा। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था।

