aajtaktimes

हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी, भीड़ ने सूमो को किया क्षतिग्रस्त

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को टाटा सूमो व मोटरसाइकिल की हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद जुटे क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश दिखाते हुये सूमो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराने के साथ आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कहीं से आ रहे थे कि सामने से तीव्र गति से आ रही टाटा सूमो नम्बर यूपी 66 एच-0507 से जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये जिसे देख मौके पर जुटी भीड़ ने सूमो को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार विश्वनाथ प्रसाद यादव व चौकी प्रभारी टीडी कालेज निशात जमा खां मयफोर्स मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाये। इसके बाद सूमो को अपने कब्जे में लेते हुये आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दिये। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम-पता की जानकारी नहीं हो सकी।

Related

UP 7622123619517006650

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item